इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिरे भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां बुलेट सवार युवक युवती को तेज रफ्तार आयसर ने टक्कर मार दी जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं युवती भी मामूली घायल है तीनों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
मामला mr 10 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के टोल नाके के पास का है जहां बुलेट पर सवार होकर युवक युवती इंदौर की तरफ आ रहे थे उसी दौरान mr10 टोल नाके के पास सर्विस रोड पर कट से मुड़ने का प्रयास कर रहे थे उसी दौरान तेज रफ्तार आईसर ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दीपेश और भावेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं वहीं युवती का इलाज भी निजी अस्पताल में चल रहा है आज पुलिस ने युवती के बयान लिए जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है आईसर वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।।
