बाणगंगा थाना क्षेत्र में युवक के साथ धोखाधड़ी दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक अमानत में खयानत का मामला सामने आया है जहां एक पति-पत्नी ने एक युवक को लोन करा कर उससे रुपए वापस ले लिए और समय रहते नहीं लौटाए परेशान होकर युवक ने पुलिस की शरण ली और दोनों पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के भगत सिंह नगर रहने वाले राजू पटेल ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी इनके परिचित विशाल चौहान और उसकी पत्नी विमला चौहान मैं राजू पटेल से कहा कि हम बिना ब्याज का लोन कराते हैं जो ब्याज का पैसा होता है वह सरकारी स्कीम के तहत माफ हो जाता है और प्रलोभन देकर पहले इस दंपत्ति द्वारा एक मोबाइल फाइनेंस कराया गया उसके बाद राजू पटेल के नाम पर एक लाख 50 हजार का लोन करवाया लोन स्वीकृत हो जाने के बाद जैसे ही लोन की राशि राजू के अकाउंट में आई उसके बाद दोनों पति पत्नी ने राजू पटेल के पास पहुंचकर अपनी मजबूरियां बताएं और काफी मिन्नतें की कि यह लोन की राशि हमें दे दे कुछ समय बाद हम लौटा देंगे दोनों पति-पत्नी के झांसे में आने के बाद राजू पटेल ने लोन की राशि चौहान दंपत्ति के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी समय पूरा होने के बाद भी जब इस दंपत्ति में लोन की राशि नहीं लौटाई तो परेशान होकर फरियादी ने पुलिस की शरण ली है पुलिस ने इस दंपत्ति के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इस दंपत्ति की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version