इंदौर में लगातार ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं फिर एक ऐसा ही मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में सामने आया जहां युवक के क्रेडिट कार्ड से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन 1 लाख से अधिक निकाल लिये फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के रहने वाले फरियादी अनीश यादव ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके एडिट कार्ड चाहिए किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन एक लाख से अधिक चार ट्रांजैक्शन में निकाल लिए जबकि फरियादी के पास किसी तरह का मैसेज भी नहीं आया ना ही कॉल आया उसके बावजूद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इस तरह की धोखाधड़ी की गई है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
