बाणगंगा थाना क्षेत्र में पत्नी ने की पति के साथ धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

, इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसमें पत्नी द्वारा ही अपने पति के साथ धोखाधड़ी की गई जिसमें पति के मकान पर कब्जा कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट किराए पर दे दिए पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

, मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के प्रीमियम पर का है यहां पर रहने वाले अनिल सिंह चौहान ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी ममता चौहान ने प्रीमियम पार्क में स्थित मल्टी के 14 फ्लैट उनकी बिना अनुमति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराए पर दे दिए पुलिस के मुताबिक दोनों का आपसी में कुछ विवाद चल रहा है जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहते हैं और ममता चौहान ने बिना पति की रजामंदी लिए फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें किराए पर दे दिए और सभी पर कब्जा भी कर लिया पति की शिकायत के बाद पुलिस ने ममता चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं ममता चौहान की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version