बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद पार्किंग एरीयों से वाहन चोरी की वारदात को दिया अंजाम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं पार्किंग एरीयों से वाहन चोरी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल में सामने आया जहां से कार चोरी हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी सतनारायण द्विवेदी अपनी कार से अस्पताल पहुंचे थे उन्होंने अपनी कार अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने खड़ी की थी जब वह वापस निकले तो उनकी कार पार्किंग स्थान से गायब थी उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन उनकी कार नहीं मिली फिर उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर कार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version