एक और इंदौर में पुलिस कमिश्नर की लागू होने के बाद बदमाशों में पुलिस का भय और अपराधों को लेकर नियंत्रण की बात की जा रही थी वहीं दूसरी और लगातार हो रही चेन स्नेचिंग की घटनाएं ने पुलिस की नाक में दम मचा रखा है जहां बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने 44 वर्षीय महिला की गले से सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए घटना में हालांकि पुलिस के पास सीसीटीवी फुटेज है जिसके आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी का है बताया जा रहा है कि यहां रहने वाली 44 वर्षीय महिला दिया बालचंदानी सब्जी खरीदने के लिए मार्केट जा रही थी इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला की रेकी की ओर गले में रखा सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले है पुलिस के पास बाइक सवार दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं लेकिन आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है वहीं फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात की जा रही है हालांकि पहली घटना नहीं है पूर्व में भी पिछले 10 दिनों के भीतर यह दूसरी वारदात है जहां चयनित नेचर बदमाश खुलेआम सड़कों पर वारदातों को अंजाम देते नजर आ रहे हैं।
