इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक बदमाश बस स्टैंड पर खड़ा होकर चाकू लहरा रहा था जिसे लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है जिस पर वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र के गंगवाल बस स्टैंड का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश अपने साथ चाकू लेकर खड़ा है और खुलेआम चाकू लहरा रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचती तब तक क्षेत्रीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले किया है जिसमें वह गंभीर रूप से घायल भी हुआ है पकड़े गए बदमाश का नाम आकाश पठारे जो मल्हारगंज क्षेत्र का बदमाश है जिस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं फिलहाल पुलिस ने बदमाश पर वैधानिक कार्यवाही की है।
