बर्तन फेक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी ने की चोरी आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में बर्तन बनाने की फेक्ट्री में चोरी की घटना सामने आई थी पूरे मामले में फैक्टरी के कर्मचारी को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किये नगद रु बराममद कर लिए है ,,

दरअसल मामला इंदौर मल्हारगज थाना क्षेत्र का है यहां रामबली नगर के इंड्रस्टीयल एरिये में बर्तन की फैक्ट्री संचालित करने वाले फरियादी ने थाने पहुचकर शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वही रात में अपनी फेक्ट्री का ताला लगा कर अपने घर चले गए थे सुबह जब वापस पंहुचे तो फैक्ट्री का ताला टूटा पाया गया वही अंदर जाकर तलाशी ली तो 91 हजार रुपए नकदी गायब थी जिसकी रिपोर्ट मल्हारगंज थाने पर दर्ज कराई गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो यही काम करने वाले कर्मचारी जितेंद्र सोलंकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो जितेंद्र ने चोरी करना स्वीकार किया जितेंद्र से चुराया गया नगदी रुपया की पुलिस ने बरामद किया है वही आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version