बदमाश ने दिन दहाड़ें घर में घुसकर की 28 वर्ष महिला की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर के राऊ थाना क्षेत्र के गुरुकुल कालोनी में दिन दहाड़ें घर में घुसकर अज्ञात चाकू से गोदकर महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है पुलिस के हाथ कुछ सीसीटीवी फुटेज लगे जिसके आधार पर तलाश की जा रही है।

दरअसल मामला राऊ थाना क्षेत्र के गुरुकुल कॉलोनी में रहने वाली 28 वर्ष महिला की घर में बेरहमी से चाकू मारकर एक अज्ञात बदमाश द्वारा हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया है महिला गंभीर रूप से घायल होने के बाद निजी अस्पताल पहुंची थी जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है महिला मूलता नेपाल की रहने वाली है और 2 महीने पहले ही गुरुकुल कॉलोनी में रहने पहुंची थी मृतिका महिला का पति गोविंद एक निजी होटल में सेफ़ का काम करता है बेरहमी से हुए चाकू मारकर हत्या कांड मामले में पुलिस को अब तक हत्या की असल वजह पता नहीं चल पाई है वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी का सीसीटीवी फुटेज मिला है जो महिला के घर से महकता हुआ नजर आ रहा है हत्या क्यों की गई और क्या कारण है इसका पता लगाया जा रहा है पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

Exit mobile version