इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने दाल मिल में घुसकर शराब पीने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर दाल मिल मालिक के साथ मारपीट कर दी और उनकी कार के कांच भी फोड़ दिए फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के उद्योग नगर का है यहां पर दाल मिल संचालित करने वाले कैलाश शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी उनकी दाल मिल में बदमाशों ने घुसकर शराब पीने के लिए रुपए मांगे और नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी जाते-जाते बदमाशों द्वारा कार के कांच भी फोड़ दिए फरियादी शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिव दर्शन नगर के रहने वाले नितिन अर्जुन और समीर को हिरासत में ले लिया है वहीं पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है वहीं इनके रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।
