बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर बोला धावा, बंदूक की नोक पर उड़ाया बैग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर से कुछ ही किलोमीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल से आए तीन बदमाशो ने फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए वही पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस आरोपियो की तलाश कर रही है दरसअल पूरी घटना इन्दौर से कुछ ही किलो मीटर दूर सिमरोल थाना क्षेत्र के सिंक पेट्रोल पंप की है जहा गुरुवार रात बाइक पर आए तीन बदमाशों द्वारा पहले तो दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया उसके बाद रिवाल्वर निकालकर हवाई फायर कर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से करीब 25 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए वही पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई वही सिमरोल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपीयो की तलाश में जुट गई है

Exit mobile version