फोन लगाने के बहाने महिला को रोका और चेन छीनकर आरोपी हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है जिसमें जल्द खुलासा होने की संभावना है।

मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से दो युवती व एक युवक ने रोका और फोन लगाने का बहाना करके मोबाइल लिया इसी दौरान एक्टिवा पर बैठी एक युवती ने महिला के गले से चेन स्नैचिंग कर ली व मोबाइल हाथ में पकड़ा कर भाग गए घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं जिसके आधार पर लसूडिया पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है वहीं पुलिस जल्द खुलासा करने की बात भी कह रही है।

Exit mobile version