फायनेंस कंपनी का फर्जी लोन सेंशन लेटर और चेक देकर बिल्डर उसके लड़के और दलाल ने 36 लाख रुपए ठगे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के एम आई जी थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी हर्षद सरोदे ने गोया कालोनी खजराना निवासी बिल्डर उस्मान पटेल और उसके लड़के शाहरूख पटेल से दलाल आत्माराम पांडे के जरिये व्हाइट फ्लावर कालोनी बायपास तेजाजी नगर के प्लाट का सौदा किया था। इन्हें 36 लाख रुपए दिए थे। तय हुआ था कि प्लाट पर डुप्लेक्स बनाकर देंगे। छह लाख रुपए डुप्लेक्स बनने पर देना थे। तय समय में डुप्लेक्स बनाकर नहीं दिया तो सरोदे ने बाप बेटे के खिलाफ तेजाजी नगर थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। कुछ समय पहले पटेल ने सरोदे को नोटिस भेजा और कहा कि उसका पिरामिल कैपिटल हाउसिंग फायनेंस कंपनी विजय नगर से 42 लाख रुपए का लोन मंजूर हो गया है। करार के अनुसार वो डुप्लेक्स बनाकर देने को राजी हैं। वही पटेल उसका लड़का शाहरूख और दलाल पांडे व्यापारी सरोदे के पास गए। उनसे कहा कि वो उन्हें 57 लाख रुपए दे देंगे। डुप्लेक्स किसी और को बेच लेने दो, इनमें करार हो गया। तीनों ने विश्वास दिलाने के लिए सरोदे को फायनेंस कंपनी का लोन मंजूरी का पत्र और चेक भी दिया। सरोदे ने कंपनी से इसकी जानकारी निकाली तो पता चला कि दोनों ही फर्जी हैं वही पूरी जानकारी बैंक ने थाने में भी लिखित में दे दी की हमारी बैंक से कोई भी लोन पास नही हुआ है पूरे मामले में फरियादी हर्षद सरोदे ने एमआईजी थाने में शिकायत कर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी की वही पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version