फर्जी तरीके से महिला से प्लाट बूकिंग के नाम पर ठग लिए दो लाख तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

जमीन की जादूगरी में धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है पीड़िता से प्लाट बुक कराने के नाम पर दो लाख लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली सीमा चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सतपाल सिंह संतोष सिंह और सतवीर सिंह द्वारा पुष्पा नगर कॉलोनी में एक प्लॉट बुक कराया गया था जहां महिला द्वारा प्लॉट बुकिंग के लिए दो लाख रुपये का भुगतान भी किया गया था महिला को संबंधित प्लाट की जानकारी लगी कि पूर्व में ही उस प्लाट का अन्य कोई और मालिक है इसके बाद प्रापर्टी ब्रोकर सतपाल सिंह संतोष सिंह और सतवीर सिंह से अपने दिए गए बुकिंग के पैसे वापस मांगने पर तीनों आरोपियों द्वारा महिला को डराया धमकाया जा रहा था महिला के साथ धोखाधड़ी की गई थी जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की गई है फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version