इंदौर बाणगंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिसने अपने दोस्त के नाम पर अमेजॉन अकाउंट खुलवाया और लाखों रुपए की खरीदी कर जीएसटी की धोखाधड़ी की फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले राजेश यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राहुल सूर्यवंशी द्वारा उसके नंबर से फर्जी अकाउंट खोला गया और अमेजॉन अकाउंट के माध्यम से लाखों रुपए के चश्मा में और घड़ियां खरीदे गए जिसका उसने जीएसटी भी जमा नहीं किया जब जीएसटी का नोटिस आया तो इस बात की जानकारी फरियादी को लगी फरियादी ने थाने पहुंचकर राहुल सूर्यवंशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राहुल सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया है।
