प्ले स्टोर पर फर्जी एप्लीकेशन बनाकर डीमेट अकाउंट खोल असम के कोयला व्यापारी से 80 लाख रुपये की ठगी मामले में मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में असम सहित महाराष्ट्र गुजरात और कई राज्यों में निवेश के नाम पर करोड़ों की कर चुका है ठगी।
दरअसल विजय नगर थाना पुलिस से असम में रहने वाले कोयला व्यापारियों अमित कुमार ने संपर्क कर जानकारी दी थी कि डिजिस्मार्ट एडवाइजरी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 80 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है शिकायत पर से पुलिस ने तुकोगंज इलाके में दबिश देकर डीजी स्मार्ट ऑफिस पर दबिश देने के बाद मौके से मुख्य संचालक इंद्र सिंह रजक निवासी शिवपुरी को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्ले स्टोर पर उसने डिजिस्मार्ट के नाम से एक एप्लीकेशन बनाई थी और उसी में एक डीमैट अकाउंट भी बनाया था जिसमें लोगों को पहले तो प्रॉफिट दिखता है जैसे ही लोग लालच के झांसे में आ जाते हैं तो अपने लाखों रुपए उसमें निवेश कर देते हैं इस प्रकार निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है अलग-अलग खातों में इन पैसों को ट्रांसफर किया जाता है ऐसे अकाउंट नंबर और फर्जी सिम दोगुना भाव में मार्केट में अवेलेबल हो जाती है इसके लिए अलग-अलग गिरोह काम करता है जिसमें पुलिस ने फर्जी सिम और बैंक खाते दिलवाने वाले एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है आरोपी द्वारा इस फर्जी एप्लीकेशन के माध्यम से असम महाराष्ट्र गुजरात राजस्थान अन्य राज्यों के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस आरोपी के बैंक खाते और इस गिरोह से जुड़े अन्य और भी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
