इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र सांवेर रोड प्लास्टिक फैक्ट्री में दो चोर चोरी करने की नीयत से घुसे थे जिन्होंने प्लास्टिक की कुर्सियां भी चुरा ली थी लेकिन समय रहते चौकीदार ने देख लिया और दोनों चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है पकड़े गए चोरों से चोरी की गई कुर्सियां भी बरामद कर ली गई है।
चोरी की घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांभर रोड स्थित सेक्टर एफ की है यहां पर तो चोरों द्वारा आरी से पहले ताला काटा और अंदर प्रवेश किया चोरों द्वारा यहां रखी प्लास्टिक की कुर्सियां चुरा ली और वहां से भाग में लगे समय रहते चौकीदार ने इन्हें देख लिया और चौकीदार की सतर्कता से 2 चोर अंकित केवट और युवराज गुर्जर को पकड़ा गया जिन्हें पुलिस के हवाले किया गया पकड़े गए चोरों से चोरी की कुर्सियां बरामद कर दोनों चोरों से पूछताछ की गई जिसमें यह बात सामने आई कि दोनों चोर पूर्व में इसी फैक्ट्री में काम करते थे जिनके द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर आज जेल दाखिल कराया गया है।
