प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर 56 दुकान पर लगा दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर इंदौर में 7 जनवरी से एन आर आई का आगमन इंदौर में शुरू हो जाएगा और इंदौर के कार्यक्रमों के साथ विश्व प्रसिद्ध 56 दुकान पर भी प्रवासी भारतीय व्यंजनों के स्वाद लेने आएंगे , वही कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 के खतरे को देखते हुए दो दिवसीय निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 से अधिक 56 दुकान के व्यापारी और कर्मचारियों का निशुल्क जांच की जा रही है ।

इंदौर के सीएचएल केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा 56 दुकान पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें 200 से अधिक कर्मचारी व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन हुए जिसमें कई तरह की जांच निशुल्क की गई दरअसल आगामी प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है और कई देशों के एन आर आई इंदौर में आने वाले हैं वही चाइना में बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट bs7 के मरीज को देखते हुए इंदौर के 56 दुकान पर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ताकि आने वाले समय में इस वैरीअंट को लेकर किसी तरह की शंका आशंका ना रहे इस दौरान 56 दुकान के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि करीब 2 दिनों के इस स्वास्थ्य शिविर में 300 कर्मचारी व्यापारियों हाइट वेट, ब्लड प्रेशर आरबीएस की जांच की गई।

Exit mobile version