इंदौर के बाणगंगा पुलिस द्वारा लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही आगामी दिनों में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर भी पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है वही बाणगंगा पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा और उन पर बाउंड ओवर की कार्रवाई की है
गौरतलब है कि आगामी दिनों में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होना है जिसमें तमाम मंत्री नेता और प्रधानमंत्री शामिल होंगे जिसे लेकर पुलिस ने गुंडे बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है ताकि इस कार्यक्रम में किसी तरह की खलल उत्पन्न ना हो वही बाणगंगा पुलिस ने क्षेत्र के बदमाशों की धरपकड़ करना शुरू कर दी है पुलिस का मकसद इन गुंडे बदमाशों को पकड़ कर उनको नसीहत देना है और उन पर बाउंड ओवर की कार्रवाई करना है पुलिस द्वारा 20 बदमाशों को राउंडअप किया गया था जिनपर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
