आगामी जनवरी माह में इंदौर में होने जा रहे हैं प्रवासी भारतीय दिवस को लेकर अब इंदौर जो प्रभारी ने बताया कि निश्चित रूप से प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर शहर में अलग-अलग तरह की गतिविधियां चल रही है इसी तरह इंदौर के प्राणी संग्रहालय में भी बजट के अलग से व्यवस्था की गई है । जिसका काम तेजी से प्राणी संग्रहालय में चल रहा है।
दरअसल 9 जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है जिसको लेकर इंदौर में तमाम तरह की तैयारियां चल रही है, वही इंदौर में प्रवासी भारतीय परिवार सहित आएंगे और जो परिवार सहित आएंगे तो निश्चित रूप से इंदौर के प्राणी संग्रहालय भी पहुंचेंगे,कुल मिलाकर इंदौर के प्राणी संग्रहालय से प्रवासी भारतीय अच्छा अनुभव लेकर जाएं इसको लेकर इंदौर प्राणी संग्रहालय में विशेष तरह की रंग रोगन के साथ पेवर्स जालिया बदलने का काम सहित एंक्लोजर में भी रंगाई की जा रही है ।
वही चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि लंबे समय से इंदौर के प्राणी संग्रहालय में रंग रोगन की आवश्यकता भी महसूस की जा रही थी वही प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के चलते इंदौर नगर निगम द्वारा ₹90 लाख का बजट भी चिड़ियाघर को लेकर पास किया है और प्रवासी भारतीय सम्मेलन के पूर्व तक प्राणी संग्रहालय का रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
