इंदौर बाणगंगा पुलिस ने डकैती डालने की योजना बनाते पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं आरोपी mr-4 स्थित पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के भागीरथपुरा चौकी प्रभारी महेश चौहान को सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी भैरव बाबा मंदिर के पास किसी अपराध को वरदान देने की नियत से बैठे हैं मौके पर पहुंची पुलिस टीम में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से धारदार हथियार व डकैती में प्रयुक्त होने वाले उपकरण पुलिस को बरामद हुए पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह mr-4 स्थित यादव पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है वही पुलिस के मुताबिक आरोपी भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं जिन पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
