पुलिस ने पत्रकारिता के नाम से अवैध वसूली करने वाले गैंग को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

द्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में गुरुवार रात पुलिस ने अवैध वसूली करने वाले पत्रकारों के एक फर्जी गैंग को पकड़ा। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में यह चर्चा थी की कुछ बाहर के लोग आकर क्षेत्र में कई जगह व्यापारियों के पास पहुंच अपने आप को पत्रकार बता कर विभिन्न कारणों से अवैध तरीके से वसूली कर रहे है। जिसको गंभीरता से लेकर औद्योगिक नगरी पीथमपुर प्रेस क्लब द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर इस बाहरी असामाजिक तत्वों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया। पुलिस से इस पर त्वरित कारवाही करते हुए देर शाम करीब 7 लोगो को गिरफ्तार किया जिसमे 2 महिलाए भी शामिल है। जिनके नाम कपिल पिता भगवानदास असोलिया, अमित लालवानी पिता जयपाल लालवानी, कमल चोहान पिता केलाश चंद्र चोहान, पवन सोलंकी पिता रमेशचंद्र सोलंकी, पुष्पा यादव पति गोपाल यादव, गरिमा मकरानी पति शनी मकरानी, नितीन पिता सीताराम कनारे। वही नगर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की स्थानीय पत्रकारों द्वारा कल कुछ फर्जी पत्रकारों द्वारा शहर में अलग अलग सस्थानों पर जा कर दबाव बना कर पेसो की मांग कर रहे थे। थाना सेक्टर 1 पुलिस ने व्यापारी से बातचीत व लेन देन की बात करते पकड़ा। जिन्हे थाने पर लाकर पूछताछ में इन सातों फर्जी पत्रकारों के पास से सिर्फ एक महिला पत्रकार के पास से आई डी मिला हे परंतु वो आई डी भी फर्जी होने का शक हे। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा हे।

Exit mobile version