पुणे जाने की बात पर हुआ था दोनों में विवाद जिसके बाद युवती ने आत्महत्या का उठाया कदम पार्टनर पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बैंक ऑफ न्यूयॉर्क की असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट ने बुधवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह पुणे में पदस्थ थीं और लसूड़िया थाना क्षेत्र में शालीमार टाउनशिप में लिव इन में रह रही थीं। महिला का दो दिन पहले पुणे जाने की बात पर लिव इन पार्टनर से विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस ने लिव इन पार्टनर पर केस दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास के मुताबिक शगुन सचदेवा (35) ने घर में आत्महत्या कर ली थी। शगुन मूलतः दिल्ली की रहने वाली थीं। वह इंदौर के अक्षय भाटी (32 वर्ष) के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं। दो दिन पूर्व शगुन और अक्षय के बीच पुणे चलने की बात पर विवाद हुआ था। 23 फरवरी की रात भी इसी बात पर कहासुनी हुई। इससे नाराज अक्षय घर से बाहर चला गया था। देर रात करीब 2 बजे लौटा तो शगुन ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर हो जाने पर अक्षय ने गार्ड को बुलाकर गेट तुड़वाया। तब अंदर शगुन मृत पड़ी थी। अक्षय ने तत्काल लसूड़िया पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव का पीएम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने अक्षय के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Exit mobile version