इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पिछले माह मोटरसाइकिल चालक एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी पूरे मामले में जांच के बाद पुलिस ने टवेरा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है जहां पिछले माह शांतिलाल नामक युवक मोटरसाइकिल से जा रहा था उसी दौरान लव कुश चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के दौरान शांतिलाल की मौत हो गई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया था जांच में है यह बात सामने आई की टवेरा चालक द्वारा उसे टक्कर मारी गई थी परिजन के बयान के बाद और पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने टवेरा चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसमें टवेरा चालक और टवेरा वाहन की तलाश की जा रही है।
