पिगदंबर में हुई भाजपा नेता के हत्या में तीन आरोपी गिरफ्तार जल्द अन्य आरोपियों की भी होगी गिरफ्तारी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

भाजपा नेता के बेटे की हत्या के बाद आगजनी और चक्काजाम की घटना में इंदौर देहात आईजी राकेश गुप्ता ने विधिवत कार्रवाई करने की बात कही है।

दरअसल पिगडंबर में बोरिंग के दौरान उड़ रही धूल को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में 20 वर्षीय युवक की हत्या हो गई थी इस दौरान छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस दौरान विवाद में चाकू डंडे और लोहे के पाइप जमकर चलें, मृतक स्थानीय भाजपा नेता उदल सिंह चौहान का बेटा सुजीत है उसकी मौत से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था यात्री बसों के साथ वाहनों पर भी जमकर पथराव किया गया एक बाइक में आग लगा दी और पुलिस पर भी पथराव किया गया था इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी तब जाकर भीड़ तितर-बितर हुई और मामले को शांत किया गया लेकिन अब सवाल उठता है कि पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी इस दौरान इंदौर देहात आईजी राकेश गुप्ता का कहना है कि पूरे मामले में पुलिस द्वारा 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ ही मुख्य आरोपी लोकेश उर्फ राजा वर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है वहीं देर रात इनकी गिरफ्तारी के बाद ही पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने आरोपियों के अवैध निर्माण की जांच कर बुलडोजर से अवैध निर्माण तोड़ दिए हैं। वही मामले में लोकेश उर्फ़ राजा अंकेश उर्फ गोलू वर्मा नीलेश और अक्टूबर माह मन्नू वर्मा अंकित वर्मा रोहित वर्मा वर्मा सभी निवासी गुर्जर खेड़ा के साथ ही राजेश में निवासी इंदौर दर्शन उर्फ छोटी कटारिया निवासी महू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है सभी आरोपियों में से मुख्य तीन आरोपी लोकेश, रोहित व राजेश को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जिन से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version