पारदी समाज की नाबालिक लड़कियों को झूठे आरोप में चोइथराम मंडी की सुरक्षा एजेंसी ने बंदी बनाया जिसकी जानकारी प्रांत टोली के देवेंद्र पेंडसे से को लगते ही एक विभाग की टीम बनाई और नाबालिग लड़कियों को छुड़वाया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर । पारदी समाज की नाबालिग लडकीयॉ को झुठे आरोप मे चौईथराम मंडी के सुरक्षा ऐजेंसी ने कल से अवैध रूप से बंद कर रात्री राजेन्द्र नगर थाने पर गिरफ्तार करवा दिया था,, जिसकी जानकारी प्रांत टोली के देवेन्द्र पेण्डसे को लगते ही एक विभाग की टिम बनाई गई जिसमे एडव्होकेट शालिनी दुबे दीदी, एडव्होकेट हितेश शर्मा पत्रकार जाकीर गौरी प्रांत के संदिप बडोलीया और पत्रकार रवि रत्नाकर की टिम ने थाना प्रभारी अजय मिश्रा से सम्पर्क कर छुडवाया गया, प्रांत संयोजक कैलाश पटेल और प्रांत प्रचारक रघुवीर प्रताप बुंदेला जी ने विशेष सहयोग प्रदान कीया । घटना स्थल पर दो दिन पहले हीं चोरी के आरोप में दो नाबालिग लड़को को गाड़ी से बांध कर घसीटने की घटना घट चुकी है जोकी इस बात की ओर इशारा करती है की

चौईथराम मंडी की सुरक्षा एजेंसी कितनी लापरवाह हैं । आज सुबह रोज की तरहा पारदी समाज का नियमित रूप से बस्तियों का दोरा करते समय इस बात की जानकारी प्राप्त हुई के चोइथराम मंडी की सुरक्षा एजेंसी ने कुछ नाबालिग लड़कियों को अवैध रूप से पकड़ कर बंदी बनाकर रखा हुआ है तो फ़ौरन हीं जाकिर गोरी के दुवारा संघ की प्रान्त की टोली के देवेन्द्र पेण्डसे से सम्पर्क कर घटना की जानकारी दी गई जिस पर तुरंत एक्शन लेकर पता लगाया गया की रात्रि 12 बजे चोइथराम मंडी की सुरक्षा एजेंसी के दुवारा बंधक बनाई गई नाबालिग लड़कियों को राजेन्दर नगर थाने में भेज दिया गया है। तब राजेन्दर नगर थाने पहुँच कर वहा पर मौजूद टी आई अजय मिश्रा जी से बात कर सभी को मुक्त कराया गया । वक़्त रहते अगर ऐसी लापरवाहीयो को नहीं रोका गया तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने में समय नहीं लगेगा!

Exit mobile version