भ्रूण हत्या के को रोकने के लिए तमाम योजना चलाने के बाद भी सरकारी योजनाओं के नतीजे सिफर नज़र तब आते है जब नवजात शिशु के मामले उजागर होते है। लोगो को जागरूक करने से लेकर जिला अस्पतालों में कई नियमो के तहत गुजरने के बाद भी आज भी सड़को एवं नालों में नवजात शव मिलने पर अंकुश नहीं लग पाया है। एक बार फिर इंदौर के शांति नगर में पांच माह के नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है। अब पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।
दरअसल इंदौर के शांति नगर में बीते बुधवार को चेंबर के पास पुलिस को नवजात शिशु के मिलने की सूचना मिली। जिसका पी एम इंदौर के अरविंदो अस्पताल में कराया गया।
पीएम रिपोर्ट के अनुसार भ्रूण 5 महीने का है जो मृत पैदा हुआ था पुलिस ने आज अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
