पहले दुकान से की चाबी चोरी कर फिर चुराई कार पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र कार चोरी का मामला सामने आया है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चोर को गिरफ्तार कर कार बरामद कर ली है आरोपी द्वारा पहले चाबी चुराई उसके बाद कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र में दुकान संचालित करने वाले फरियादी आदित्य रोजनदार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार चोरी हो गई है मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसमें एक युवक दुकान से चाबी चोरी करता हुआ दिखाई दिया उसके के बाद उसने कार चोरी की वारदात को अंजाम दिया इस पद से फरियादी द्वारा उसे पहचान लिया गया जोकि अभिलाष नाम का युवक था जो उसका परिचित भी था चोर की शिनाख्त होने के बाद पुलिस उसके तुरंत घर पहुंची जहां से चोर को गिरफ्तार किया गया और कार भी बरामद कर ली गई फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version