ग्वालियर। 28.08.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर लुटेरों व चोरों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 28.08.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना डबरा क्षेत्र में हुई चैन लूट की बारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को ठाकुर बाबा मंदिर के पास, डबरा में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश दण्डोतिया को अति0 पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना डबरा सिटी एंव डबरा देहात पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर की सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त लुटेरों को गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया एंव एसडीओपी डबरा श्री विवेक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच थाना प्रभारी डबरा सिटी एंव डबरा देहात के नेतृत्व में थाना बल की संयुक्त टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ठाकुर बाबा मंदिर के पास जाकर देखा तो वहॉ दो संदिग्ध व्यक्ति खडे दिखे जिन्होने पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख कर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि दिनांक 20.06.22 को थाना डबरा देहात क्षेत्रांर्तगत गुरूगोविंद स्कूल के पास डबरा में एक महिला से मंगलसूत्र लूटा था, इसके साथ ही उन्होने दिनांक 17.08.22 को थाना डबरा सिटी क्षेत्रांर्तगत सिंधिया चौराहा डबरा पर एक महिला से मंगलसूत्र लूट करना भी स्वीकार किया। पुलिस टीम द्वारा लूटे गये मंगलसूत्रों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि मंगलसूत्र उनके घर पर रखे हुये है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये लूटेरों की निशादेही पर लूटे गये दोनों मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल को उनके घर से बरामद कर लिया। पकडे गये बदमाशों को थाना डबरा सिटी में अप0क्र0 692/22 धारा 392 भादवि, 11,13 एमपीडीपीके एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर उनसे जिले में हुई अन्य चैन स्नेचिंग की वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये लुटेरों से अन्य लूट की बारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है।
ज्ञात हो कि दिनांक 20.06.22 को फरियादिया द्वारा थाना डबरा देहात आकर रिपोर्ट कि गई थी कि गुरूगोविंद स्कूल के पास दो अज्ञात बदमाशों द्वारा उसका मंगलसूत्र लूट कर मोटर सायकिल पर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना डबरा देहात पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप0क्र0 164/22 धारा 392 भादवि, 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार दिनांक 17.08.22 को ही एक अन्य फरियादिया द्वारा थाना डबरा सिटी आकर रिपोर्ट कि गई थी कि सिंधिया चौराहा डबरा पर दो अज्ञात बदमाश उसका मंगलसूत्र लूट कर मोटर सायकिल पर भाग गये। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप0क्र0 692/22 धारा 392 भादवि, 11,13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया जाकर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
बरामद मशरूका: 02 मंगलसूत्र व घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकिल।
सराहनीय भूमिका – उक्त लूट की बारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पकडने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 विनायक शुक्ला, थाना प्रभारी डबरा देहात निरी0 राजकुमारी परमार, क्राईम ब्रांच टीम – सउनि0 राजकुमार राजावत, प्र.आर. जितेन्द्र तोमर, घनश्याम जाट, आर0 रामबीर, योगेन्द्र, राजीव, विद्याचरण, नवीन, थाना डबरा सिटी व डबरा देहात की टीम- उनि0 संजू यादव, देवेन्द्र लोधी, विकास राठौर, अतुल चौहान, आर0 रामबरन सिंह लोधी, अविनाश पटसारिया, आकाश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
