पति-पत्नी ने सस्ते दामो पर इलेक्ट्रॉनिक सामान दिलाने के नाम लिए थे 17 लाख, 5 साल बाद एफ़आईआर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी को ठगोरे दंपत्ति ने इलेक्ट्रॉनिक सामान कम भाव में दिलाने का झांसा देकर 17लाख रुपए ठग लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरअसल पलासिया थाना क्षेत्र के पत्रकार कॉलोनी में रहने वाले फरियादी राजेश जैन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि विज्ञान नगर में रहने वाले मयंक जोशी और उसकी पत्नी श्वेता जोशी द्वारा उनके साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी की गई है हालांकि यह धोखाधड़ी 5 वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन इसकी शिकायत फरियादी द्वारा आज की गई पुलिस के मुताबिक फरियादी राजेश जैन ने आरोपी मयंक से सस्ते भाव पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेने का सौदा किया था जिसके एवज में मयंक जोशी ने 1700000 रुपए लिए थे लेकिन कई समय बीत जाने के बाद भी ना तो मयंक द्वारा फरियादी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए ना ही उनके रुपए लौटाए गए लगातार 5 सालों से इन दोनों के बीच लेन-देन को लेकर तकाजा चल रहा था लेकिन आज फरियादी द्वारा परेशान होकर पुलिस की शरण ली है फिलहाल पुलिस ने अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर आरोपी पति पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version