पति की नौकरी छूटी पत्नी ने दी जान 12 शब्दों का सुसाइड नोट लिखकर किया सुसाइड

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले सामने आ रहे हैं और ऐसा ही एक ताजा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की एक महिला द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है

इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र शालीमार टाउनशिप में रहने वाली सोनाली श्रीवास्तव नामक उम्र 38 वर्ष की महिला अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति की सितंबर माह में निजी कंपनी से नौकरी छूट गई थी और उसी के बाद से परिवार काफी आर्थिक तंगी से बदहाल चल रहा था जिसके कारण महिला काफी तनाव में रहती थी महिला ने एक कागज पर सिग्नेचर करते हुए लिखा है कि मैं अपनी आत्महत्या की स्वयं जिम्मेदार हूं इस तरह के कुछ शब्द लिखकर महिला ने आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में सुसाइड नोट बरामद करने के साथ ही पति के कथन भी दर्ज कर लिए हैं और पूरे मामले में जांच शुरू की है

Exit mobile version