होली के एक दिन बाद नेपाली व्यक्ति की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने अब पुलिस कमिश्नर से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है ,,दरअसल इस मामले में एक आरोपी फरार है जबकि बाकियों को जेल भेजा जा चुका है परिजनों ने मांग की है कि जिस प्रकार पुलिस अपराधियों के घर जमींदोज कर रही है वैसे ही उनके परिजन की हत्या के आरोपियों के मकानों को भी ध्वस्त किया जाए ताकि अन्य अपराधियों को कड़ा सबक मिले
कुछ दिन पूर्व हुई ये घटना पलासिया थाना क्षेत्र के विनोबा नगर की है यहां रहने वाले रवि अरोरा नामक युवक का पड़ोस में रहने वाले आदित्य कौशल से मामूली बात को लेकर के विवाद हुआ था जिसके बाद आदित्य ने अपने साथी ध्रुव नानू और राजकुमार व अन्य लोगों को बुला लिया जिसके बाद रवि और उसके भाई नीलेश और अन्य लोगों पर चाकू से हमला करने लगे घटना में 3 लोग घायल हो गए जिसमें रवि अरोड़ा की मौके पर मौत हो गई वहीं घायल मिले उसके अन्य एक साथी को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भिजवा दिया था ,,,इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया है,,
