नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम एमडी ड्रग पकड़ी आरोपी को किया गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर नारकोटिक्स विंग में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम एमडी ड्रग पकड़ी है जिसमें कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है फिलहाल नारकोटिक्स विभाग इन आरोपियों से पूछताछ कर रहा है इसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व नारकोटिक्स पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आजाद नगर से नौलखा के बीच से एक आरोपी को एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर आज दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है की वह एमडी ड्रग्स कहा से लेकर आए थे फिलहाल पूरे मामले में मुख्य सरगना जो एमडी ड्रग्स उपलब्ध कराता है वह अभी फरार है जिसकी तलाश नारकोटिक्स विभाग कर रहा है फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version