नशे की लत ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी को बनाया एटीएम चोर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नशे की लत ने ट्रांसपोर्ट व्यापारी को बनाया है एटीएम चोर पिछले दिनों हुई एचडीएफसी बैंक एटीएम तोड़ने के प्रयास मामले में पुलिस ने आरोपी को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किया गिरफ्तार।

दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के खंडवा रोड पर मौजूद एचडीएफसी बैंक एटीएम देर रात अज्ञात बदमाश ने एटीएम मशीन को तोड़कर लूटने का प्रयास किया था घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर वहां लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले हुलिए के आधार पर अमृतसर के रहने वाले हरदीपेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अमृतसर मैं रहता है बचपन में इंदौर में रहता था नशे की लत में उसके ट्रांसपोर्ट के पूरे व्यापार को ठप कर दिया इसके बाद वह फिर इंदौर आ गया आर्थिक तंगी होने के कारण उसने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया था जिसमें सफल ना होने के बाद वहां से भाग खड़ा हुआ पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अन्य और भी वारदातों के मामले में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version