नशा बेचने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में , आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर जब्त की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस का नशे बेचने वाले ओर उसकी डिलेवरी करने वालो की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है । इसी कड़ी में तेजाजी नगर पुलिस ने राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पकड़ाए आरोपी के पास से पुलिस को 70 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है

पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशो पर लगातार कार्यवाई जारी है । इसी कड़ी में तेजाजी नगर पुलिस ने जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के जबरन कालोनी में रहने वाले मौसम वर्मा को पकड़ा जिसके पास से 70 ग्राम ब्राउन शुगर मिली है, जिसकी मार्केट वेल्यू पांच लाख रूपए से अधिक बताई गई है । पकड़ाए बदमाश के तार राजस्थान के कोठड़ी से जुड़े है । जहाँ से ये ब्राउन शुगर लाकर इंदौर में बेचता था ।

Exit mobile version