इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में फिर एक बदमाश ने युवक से नशा करने के लिए रुपए मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर दातों से उसके गाल पर कार्ड भी लिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है आरोपी की तलाश की जा रही है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है यहां के विशाल नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जो वह कालका ढाबे के नजदीक खड़ा था उसी दौरान आकाश नामक बदमाश आया और उसने नशा करने के लिए ₹500 की मांग की नहीं देने पर आकाश द्वारा मारपीट की गई और उसके गालों पर दांतों से काट भी लिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया घायल अवस्था में विशाल ने थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने वैधानिक धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
