इंदौर पुलिस को नशामुक्ति अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है,जिसमें पुलिस ने गुजरात पॉसिंग कार को जब्त कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है,जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद शराब तस्करों के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में जूनी इंदौर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी गुजरात पासिंग कार से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर 288 लीटर बीयर और 60 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। वही पुलिस ने कार सवार दो तस्करों को पकड़ा है जो खरगोन के रहने वाले बताए जा रहे है।
