नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन के बैनर तले मध्य प्रदेश के अधिकतर सरकारी अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार की दोहरी नीति का विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में इंदौर में भी प्रदर्शन किया गया.

नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन द्वारा मध्य प्रदेश सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है दरअसल मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग द्वारा वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जाना इसकी सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है. दरअसल प्रदेश सरकार द्वारा नर्सिंग ऑफिसरों को डॉक्टरों की तुलना में रात्रि कालीन भत्ता नहीं दिया जा रहा जबकि नियमानुसार नर्सिंग स्टाफ को भी रात्रिकालीन भत्ता दिया जाना चाहिए. वहीं दूसरी ओर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एक समान वेतन नहीं दिया जा रहा है हर कालेज में अलग अलग वेतन दिया जा रहा है. प्रदेश के सभी कॉलेजों में वेतन विसंगति को दूर कर सभी नर्सिंग ऑफिसर का वेतन एक समान तय करने की मांग को लेकर नर्सिंग ऑफिसर लंबे समय से मांग कर रहे हैं. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जाट ने बताया कि सरकार द्वारा यदि वेतन विसंगतियां दूर नहीं की जाती है और हमारी मांगी को पूरा नहीं किया जाता है तो 20 दिसंबर को मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा और पूरे प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे

Exit mobile version