नगर निगम उपायुक्त के निजी सहायक के यहां ओ डब्लू द्वारा 3 स्थानों छापामार कार्रवाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नगर निगम उपायुक्त के निजी सहायक ओर निगम के दरोगा के खिलाफ आये से अधिक सम्पति मामले में मिली शिकायत के बाद ई ओ डब्लू द्वारा 3 स्थानों छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया फ़िलहाल अभी कार्यवाही जारी और उसी के बाद संपत्ति का आकलन किया जाएगा।

इंदौर में नगरीय निकाय चुनाव के बीच अपर आयुक्त के पर्सनल असिस्टेंट मुकेश पांडे के यहां पर और डब्लू को मिली आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामार कार्रवाई की गई बताया जा रहा है यह कार्रवाई सुबह 6:00 बजे से शुरू की गई थी जो कि तीन स्थानों पर की गई है मुख्य रूप से संगम नगर स्थित मुकेश पांडे के घर व स्कूल सहित नगर निगम में ओफिस पर कार्यवाही की गई है इस कार्रवाई में करीबन 50 से अधिक ईओडब्ल्यू के कर्मचारी और अधिकारी लगे हुए हैं और इस कार्रवाई का पूरा मॉनिटरिंग धनंजय शाह ई ओ डब्ल्यू एस पी कर रहे हैं फिलहाल उनका कहना है कि कार्रवाई के बाद पूर्ण संपत्ति का आकलन किया जाएगा वही ऊपरी तौर पर बताया जा रहा है कि संपत्ति करोड़ों में पहुंच चुकी है कई प्लाट और मकान सहित सोने चांदी के जेवरात भी मिलने की बात सामने आ रही है फिलहाल आकलन के बाद पूर्ण संपत्ति बताने के बाद अधिकारियों द्वारा बताई गई है..

Exit mobile version