छत्रीपुरा क्षेत्र में दो बदमाश एक महिला को बातों में उलझाकर उसे नकली नोटों की गड्डी देकर उसके जेवर लेकर भाग निकले । मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है ।
मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र का है । यह रहने वाली महिला किसी काम से बाजार गई थी । तभी उसे दो युवक मिले और उससे कहा कि आप के कान के टॉप्स ओर माला 50 हजार रुपये में दे दो । महिला भी लालच में आ गई और उन्हें दे दिया । दोंनो बदमाशो ने महिला को 500 सौ के नोट की गड्डी दी जिसमे ऊपर ओर नीचे असली नोट लगे थे जबकि बीच मे कागज लगे थे थोड़ी दूर जाकर महिला ने देखा तो उसे ठगी का पता चला । जिसके बाद महिला ने छत्रीपुरा थाने पर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है । पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज भी मिले है ।
