धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस की कार्रवाई।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

प्लॉट संबंधी धोखाधड़ी करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है आरोपी द्वारा प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया था।

मामला वर्ष 2020 का है जहां गिरीश नामक फरियादी ने थाने पहुंचकर अपने साथ प्लॉट के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था वही एक अमित नामक आरोपी फरार चल रहा था जिसे क्राइम ब्रांच और अन्नपूर्णा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देर रात गिरफ्तार कर लिया गया आरोपी द्वारा प्लॉट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को बेच दिया गया था आरोपी अमित घटना के बाद से ही अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था फिलहाल पुलिस अब आरोपी का रिमांड लेकर और भी पूछताछ करेगी जिसमें और भी धोखाधड़ी के मामले के खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version