चंदननगर पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पकड़ा गया आरोपी धारदार हथियार से चौराहों पर घूम कर लोगों को धमका रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि बब्बू नेता वाले चौराहे पर एक युवक धारदार हथियार से लोगों को धमका रहा है इलाका भ्रमण के दौरान पुलिस ने तुरंत आरोपी को घेरा बंदी कर पकड़ा जो वहां लोगों को धारदार हथियार लहरा कर धमका रहा था जिससे लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो रहा था फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से एक धारदार हथियार बरामद किया है जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
