द्वारकापुरी पुलिस ने जहरीली शराब के साथ दो आरोपी को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध मादक पदार्थ और उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है वही द्वारकापुरी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो बदमाशों के पास से जहरीली शराब बरामद की है जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

दरअसल द्वारकापुरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर रंजीत और सूरज नामक बदमाश जहरीली शराब बेचने के लिए खड़े हैं मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर रंजीत और सूरज नामक बदमाशों को पकड़ा जिनके पास से में केन भरी हुई जहरीली शराब बरामद हुई है पकड़े गए बदमाशों पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है फिलहाल दोनों आरोपियों के पास से पांच पांच लीटर जहरीली शराब बरामद की गई है।

Exit mobile version