द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची को बंधक बनाकर की बदमाशो ने की लूटपाट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची को घर मे ही बंधक बनाकर लूटपाट करने की घटना सामने आई है । पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।
घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुरुशंकर नगर की है । यह रहने वाला एक परिवार अस्पताल गया था घर मे नाबालिग बच्ची थी । तभी चार बदमाश आए और बच्ची को बंधक बनाकर घर मे रखे पैसे और ज्वेलरी पर हाथ साफ कर गए । परिजन जब घर आए तो बच्ची को छुड़ाया ओर थाने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है । परिजनों ने अनुसार करीब 45 हजार रुपये ओर कान के टॉप्स गए है ।

मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । पुलिस सीसीटीवी फिंगर प्रिंट सहित तमाम तकनीकी बिंदुओं को जोड़कर आरोपियों की पहचान में जुटी है ।

Exit mobile version