इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली एक महिला संगीता पटेल ने थाने पहुंचकर मार्च माह में एक आवेदन प्रस्तुत किया था जिसमें प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी संबंधित बातों का उल्लेख किया था जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक संगीता पटेल द्वारा द्वारकापुरी क्षेत्र में ही रोहित शर्मा द्वारा एक प्लॉट दिखाकर उसका सौदा तेरा लाख में तय किया था उसी दौरान पर यदि संगीता पटेल द्वारा बयाना तौर पर साढे 3 लाख रुपए दे दिए गए रुपए देने के बाद रजिस्ट्री कराने की जब बात सामने आई तो रोहित शर्मा द्वारा लगातार आनाकानी की गई जब संगीता पटेल को शक हुआ तो जांच में यह बात सामने आई कि यह प्लांट किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है खुद को ठगा महसूस होने के बाद संगीता पटेल द्वारा थाने पर आवेदन दिया था जांच के बाद पुलिस ने कल बुधवार को रोहित शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश की जा रही है।
