द्वारकापुरी थाना क्षेत्र से वाहन चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक तूफान वाहन चोरी का मामला सामने आया था जिसमें पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी वही मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने गंधवानी से आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चुराया गया तूफान वाहन भी बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के कैट रोड से एक तूफान वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी इसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी वही सूचना के आधार पर पुलिस ने गंधवानी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी पर पूर्व में भी कई चोरी के मामले दर्ज है पकड़े गए आरोपी से चोरी का तूफान वाहन भी बरामद कर लिया है फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसमें पुलिस को और भी खुलासे होने की संभावना है।

Exit mobile version