द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की छत से गिरने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक मजदूर की छत से गिरने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां बिल्सी कारखाने के नजदीक मजदूर दिलीप राठौड़ निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से छत से नीचे आ गिरा जिसमें सर में चोट आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई साथी मजदूर इसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने भी दिलीप को मृत घोषित कर दिया फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है और पूरे मामले की जांच कर रही है

Exit mobile version