द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी तीन के खिलाफ मामला दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आया जहां प्लॉट बेचने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को बेच दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के रहने वाले 2 फरियादियों द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उन्होंने क्षेत्र के ही रहने वाले 3 लोगों से प्लॉट का सौदा किया था जिसकी रकम भी अदा कर दी गई थी लेकिन पैसा देने के बाद भी आरोपियों द्वारा ना तो प्लॉट दिया गया नाही उसके रुपए लौटाए और फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य को प्लॉट बेच दिया गया पूरे मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है जिसकी तलाश की जा रही है

Exit mobile version