इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है ,इसी कड़ी में इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात कुछ बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से भाई के सामने ही एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था इस पूरे मामले में पुलिस ने तकरीबन काफी बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को नामजद किया तो वहीं आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में आरोपी दिन में ताश खेल रहे थे और उसके बाद जब संबंधित व्यक्तियों ने उन्हें ताश खेलने से मना किया तो सबक सिखाने के चलते देर रात आरोपी योजनाबद्ध तरीके से मृतक के घर पर पहुंचे और फिर विवाद करते हुए उस को चाकू मारकर फरार हो गए जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया है और जल्दी पकड़ने की बात कही जा रही है।
