द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में चोरों ने सुने घर को बनाया निशाना सोने चांदी के जेवर व नगदी लेकर हुए फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में सिर्फ सुने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए सोने चांदी के जेवर सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के गुरु शंकर नगर में रहने वाले धीरज बैरागी अपने परिवार के साथ कहीं मांगलिक कार्य में शामिल होने गए हुए थे उसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया घटना की जानकारी उन्हें तब लगी जब वह आज अपने घर पहुंचे उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

Exit mobile version